Khelo India Tribal Games 2026 : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड की पूनम उरांव ने रचा इतिहास, 50 किलोग्राम कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

Khelo India Tribal Games 2026 : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड की पूनम उरांव ने रचा इतिहास, 50 किलोग्राम कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

रायपुर में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड की पूनम उरांव ने 50 किलोग्राम भारवर्ग की कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। चतरा जिले की निवासी पूनम ने अपनी शानदार जीत से न केवल झारखंड, बल्कि उरांव जनजाति का भी गौरव बढ़ाया। वर्ष 2019 में दिल्ली नेशनल प्रतियोगिता के दौरान लगी गंभीर चोट के बावजूद पूनम ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर खेल में वापसी की। प्रतियोगिता में मांसपेशियों पर टेपिंग के बावजूद उन्होंने तकनीक और मानसिक मजबूती का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।

साधारण किसान परिवार से आने वाली पूनम वर्तमान में रांची स्थित खेलगांव में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच और परिवार को दिया और कहा कि कठिन समय में मिला सहयोग उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता रहा। स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है, और उनका अगला लक्ष्य छत्तीसगढ़ में होने वाली जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। पूनम उरांव की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है और प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बन गई है।

Read More : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा पदाधिकारी ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 132वां संस्करण, सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से मिली प्रेरणा और दिशा


Related Articles