Raipur News: रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर निगम का शिकंजा, 9 से ज्यादा व्यावसायिक परिसर सील

Raipur News: रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर निगम का शिकंजा, 9 से ज्यादा व्यावसायिक परिसर सील

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले बकायेदारों पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जोन-10 क्षेत्र में अभियान चलाकर 14 बकायेदारों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 9 से ज्यादा व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया गया।

निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश और राजस्व अधिकारियों के मार्गदर्शन में जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने रानी दुर्गावती (वार्ड 49), डॉ. राजेंद्र प्रसाद (वार्ड 52), बाबू जगजीवन राम (वार्ड 53), रवींद्रनाथ टैगोर (वार्ड 55) और लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड (56) में सालों से बकाया नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई की।

नोटिस के बाद सख्त कार्रवाई

निगम के अनुसार, सभी बकायेदारों को पहले डिमांड बिल, नोटिस और अंतिम चेतावनी दी गई थी, लेकिन भुगतान नहीं होने पर सीधे सीलबंदी की कार्रवाई की गई। कई मामलों में मौके पर ही दुकानों और व्यावसायिक परिसरों पर ताला लगा दिया गया।

कुछ को मोहलत, कई परिसर सील

कार्रवाई के दौरान कुछ बकायेदारों ने भुगतान के लिए समय मांगा। पंचूराम साहू और लच्छूराम साहू ने 24 घंटे की मोहलत ली, जबकि कुछ बड़े बकायेदारों के परिसरों को दस्तावेजी गड़बड़ी और टैक्स बकाया के चलते तुरंत सील कर दिया गया।

टैक्स नहीं भरा तो कार्रवाई जारी

निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि बकाया टैक्स नहीं चुकाने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, ताकि सीलबंदी जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।


Related Articles