भिलाई में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न, संगठन को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

भिलाई में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न, संगठन को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

Bhilai BJP Minority Morcha Meeting भिलाई में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी की पहली परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला में जिला अध्यक्ष अब्दुल समद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों का परिचय, मार्गदर्शन और संगठनात्मक चर्चा का विस्तृत सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला उपाध्यक्ष गोपाल वर्मा, रश्मि सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मनोज तिवारी, योगेन्द्र सिंह और राजू खान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन राजू खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अब्दुल नासिर ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने नवगठित कार्यकारिणी का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर आधारित है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत भाजपा गमछा पहनाकर किया गया और उत्साहपूर्वक आतिशबाजी के साथ खुशी व्यक्त की गई।

नवगठित जिला कार्यकारिणी में अब्दुल समद कुरैशी को जिला अध्यक्ष, अनवर वहाब, जहांगीर हुसैन, तारिख खान, गुरुमीत सिंह राजा गिल, रमजान खान और मोहम्मद आरिफ को जिला उपाध्यक्ष, अब्दुल नासिर और परवेज सलमानी को जिला महामंत्री, सन्नो खान, मीर अली, हर्षप्रीत सिंह, इला कोववीन और कॉमिल रॉबर्ट को जिला मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अजय जैन को जिला कोषाध्यक्ष, अजहर कुरैशी सह-कोषाध्यक्ष, मोहम्मद हनीफ हाजी कार्यालय मंत्री, वसीम बाबा मीडिया प्रभारी, मोहम्मद जाबीर सह मीडिया प्रभारी, दिनेश माखिजा आईटी सेल प्रभारी, हितेश जैन ‘मन की बात’ प्रभारी, मोहम्मद अनवर सोशल मीडिया प्रभारी और इस्माइल रजा जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।

विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई, जिनमें मोहम्मद इरफान (सुपेला), मुखविंदर सिंह (वैशाली नगर), लवली सिंह (कैंप), अंशदीप सिंह अंशु (खुर्शीपार), प्रभुवेल सैमसंग, अनवर अली (जामुल), रंजीत सिंह छाबड़ा (भिलाई-3), फिरोज खान (अहिवारा), बलजीत कौर (चरौदा), तनवीर अहमद (कोहका), अमजद खान (मुरमुदा) और जी अमर (पश्चिम मंडल) शामिल हैं। बैठक के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और यह विश्वास व्यक्त किया गया कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें राजेंद्र सिंह, मोहन रफीक, मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद असलम, बलदेव सिंह भावरा, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम, कादर खान, मोहम्मद सोहेल, किशोर, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद अकबर, शालिनी चौहान, जाहीद अंसारी, मोहम्मद जमील, सिगोरा सिंह, आशिष थॉमस, अनवर बेग, गुलाम अंसारी, परमजीत सिंह, जुनैद खान, अलीम बाबा, मोहम्मद नासीर, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद फहीम बल्ला, अमीन कुरैशी और शेख जिया शामिल थे।

Read More : छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी की बड़ी पहल, दुर्ग में नया सब-स्टेशन शुरू, 33 KV के छह फीडरों से होगी बेहतर बिजली सप्लाई


Related Articles