Khelo India Shooting Director Somesh News खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के तत्वावधान में भारतीय तीरंदाजी संघ के सहयोग से रायपुर (छत्तीसगढ़) में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक खेलो इंडिया जनजातीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के संचालन के लिए जारी 25 सदस्यीय सूची में हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल निवासी तीरंदाज सोमेश को शूटिंग निदेशक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विशेष बात यह है कि इस सूची में हरियाणा से केवल सोमेश को ही शामिल किया गया है, जिससे उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इसे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं, वहीं खेल प्रेमियों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।
जानकारी के अनुसार सोमेश इससे पहले भी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। हालांकि खेलो इंडिया जैसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में शूटिंग निदेशक के रूप में नियुक्ति को उनकी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
वर्तमान में सोमेश अपनी तीरंदाजी अकादमी के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहे हैं। उनकी अकादमी से कई खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।
अपनी नियुक्ति पर सोमेश ने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, महासचिव वीरेंद्र सचदेवा, कोच सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व की बात है और वे इसे पूरी निष्ठा के साथ

