Raipur Simran City Murder News रायपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। टिकरापारा थाना क्षेत्र के सिमरन सिटी फेस-2 इलाके में हुई इस घटना में अजय अग्रवाल की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान आरोपी ने अजय अग्रवाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

