IPS रतन लाल डांगी पर बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने किया निलंबित

IPS रतन लाल डांगी पर बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने किया निलंबित

IPS Ratan Lal Dangi Suspended रायपुर में राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी आईपीएस रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि रतन लाल डांगी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया। उनके व्यवहार को सेवा नियमों और नैतिक मानकों के खिलाफ माना गया है। साथ ही उन पर अपने पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने और स्थापित सामाजिक मानकों का उल्लंघन करने के आरोप भी लगे हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


Related Articles