बिलासपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

बिलासपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Bilaspur Fire News बिलासपुर के प्रताप टॉकीज चौक के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। घटना साक्षी फैशन नामक दुकान में हुई, जहां लगी आग ने देखते ही देखते आसपास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की पहली सूचना देर रात करीब 3 बजे दुकान संचालक कृष्णा बैनर्जी को मिली थी। उस समय आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई और सुबह दोबारा भड़क उठी, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। घटना के समय दुकान संचालक शहर से बाहर थे, जबकि पड़ोसियों की सूचना पर उनके परिजनों ने दमकल को बुलाया।

फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।


Related Articles