बिलासपुर में पुरानी रंजिश में 1 व्यक्ति की हत्या, लाठी-फरसे से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में पुरानी रंजिश में 1 व्यक्ति की हत्या, लाठी-फरसे से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Murder News बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के करगीखुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कोरीपारा निवासी मोहन पांडे (52) पर आरोपी राजाराम साहू (21) ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी और फरसे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मोहन पांडे के साथी शरद कौशिक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

मामले की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।


Related Articles