Durg Police Transfer News दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रशासनिक और पारिवारिक कारणों के चलते 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में सहायक उप निरीक्षक बादूलाल साहू को पुरानी भिलाई थाना से पुलगांव थाना, अश्वनी सिंह को जिविशा जिला दुर्ग से धमधा थाना तथा राजकुमार दुबे को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई से जिविशा जिला दुर्ग भेजा गया है।
प्रधान आरक्षक दिलावर सिंह को मचांदुर चौकी से रक्षित केंद्र दुर्ग, खिलावन सिंह राजपूत को यातायात शाखा से अजाक थाना और सत्येंद्र मढ़रिया को बोरी थाना से पुरानी भिलाई थाना में स्थानांतरित किया गया है।
आरक्षक विजय कुमार पासवान को रक्षित केंद्र दुर्ग से लिटिया सेमरिया चौकी, अविनेश प्रताप सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) कार्यालय से उतई थाना तथा ए. कृष्णा कुमार को यातायात शाखा से एसीसीयू जिला दुर्ग में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा महिला आरक्षक कल्पना ठाकुर को सुपेला थाना से लिटिया सेमरिया चौकी, आरक्षक श्रीराम को रक्षित केंद्र दुर्ग से बोरी थाना और आरक्षक राकेश साहू को रक्षित केंद्र दुर्ग से मचांदुर चौकी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए हैं।


