Durg Suicide News: भाई ने डांटा, तो 10 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, लड़ाई के बाद चुन्नी से पंखे पर झूली

Durg Suicide News: भाई ने डांटा, तो 10 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, लड़ाई के बाद चुन्नी से पंखे पर झूली

Durg Suicide News : दुर्ग जिले के जामुल में 10 साल की बच्ची ने बड़े भाई से विवाद के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना गुरुवार, 19 मार्च शाम को गणेश नगर वार्ड-5 में हुई। बच्ची, गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी, कक्षा चौथी में पढ़ती थी और स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि पिता ड्राइवर और मां ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थीं।

पड़ोसियों ने बताया कि घर में बच्ची अपने बड़े भाई के साथ थी और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। भाई ने बच्ची को डांट दिया, जिससे वह नाराज हो गई। इसके बाद बच्ची कमरे में गई, दरवाजा बंद किया और टेबल लगाकर चुनरी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।

सूचना मिलने पर परिजनों और पड़ोसियों ने बच्ची को फंदे से उतारा और पास के अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे बीएम शाह अस्पताल भिलाई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया।

जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं था और क्या किसी बाहरी या मानसिक तनाव का प्रभाव रहा।

Read More : रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस, जोन 8-9 और 10 को कारण बताओ नोटिस, 23 मार्च तक बकाया प्रॉपर्टी की सूची मांगी


Related Articles