रतनपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने एसडीएम की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे अफसर, भाग रहा ड्राइवर पकड़ाया

रतनपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने एसडीएम की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे अफसर, भाग रहा ड्राइवर पकड़ाया

SDM Car Accident News बिलासपुर जिले के रतनपुर इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रेनी IAS और कोटा एसडीएम अरविंथ कुमारन टी की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में एसडीएम और उनके गनमैन बाल-बाल बच गए। अफसर नवरात्र पर्व पर रतनपुर स्थित महामाया देवी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद लौट रहे थे।

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास हुई, जब पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एसडीएम की कार को टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर पिकअप लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षा जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जांच में पता चला कि ड्राइवर नशे में था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पिकअप को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच रतनपुर थाना पुलिस कर रही है।

Read More : प्रतापपुर की जनता गैस संकट और एजेंसी की मनमानी से परेशान, उपभोक्ताओं के नाम पर उठाए फर्जी सिलेंडर, स्थानीय लोगों ने आंदोलन की दी चेतावनी


Related Articles