IAS Ravi Mittal PMO Appointment News केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है।
रवि मित्तल की यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी या अगले आदेश तक लागू रहेगी। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में सीपीआर (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) के पद पर कार्यरत हैं।
उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में वे नीतिगत और प्रशासनिक कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगे।
देखिए आदेश


