Raipur Bike Fire Incident : राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में एक बाइक में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना नेताजी होटल के पास स्थित एक ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग शॉप में हुई, जहां बाइक की मरम्मत का काम चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, रिपेयरिंग शॉप में काम के दौरान अचानक बाइक में आग लग गई। शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया और आग ने बाइक को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय वहां मौजूद दुकानदार और बाइक मालिक ने सूझबूझ से काम लिया और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की।
हालांकि, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पाकर स्थिति को संभाल लिया गया, लेकिन यह घटना आसपास के लोगों के लिए एक चेतावनी बनकर उभरी है, खासकर ऐसी दुकानों के लिए जहां बाइक या अन्य वाहन रिपेयर किए जाते हैं।

