Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। रामकृष्ण हॉस्पिटल में गटर की सफाई के दौरान हुए हादसे में 3 सफाई कर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान अचानक जहरीली गैस या दम घुटने की स्थिति बनने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं, घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया है, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है। मृतकों के परिजन न्याय और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

