दुर्ग पुलिस ने छापेमारी कर 13 लोगों को किया गिरफ्तार, खेत के बीच में चल रहा था जुआ, 3 लाख और 18 मोबाइल बरामद

दुर्ग पुलिस ने छापेमारी कर 13 लोगों को किया गिरफ्तार, खेत के बीच में चल रहा था जुआ, 3 लाख और 18 मोबाइल बरामद

Durg Police Action On Gambling दुर्ग के पंचशील नगर मोहलाई के पास एक खेत में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 2 लाख 97 हजार रुपए जब्त किए, जिसमें कैश, मोबाइल फोन और जुआ खेलने का सामान शामिल है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचशील नगर मोहलाई के बीच स्थित खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे का दांव लगा रहे थे। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

जांच में पता चला कि आरोपियों के पास 52 पत्ती की 3 ताश गड्डियां, प्लास्टिक की ताल पतरी, एक कम्बल और दो चादरें बरामद हुई हैं। इसके अलावा 18 मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है। मौके से 1 लाख 53 हजार रुपए कैश भी बरामद हुए, जिससे कुल जब्ती 2 लाख 97 हजार रुपए हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद फहीम, बल्लू वर्मा, किशन साहू, पंकज सोनी, नितेश जैन, सुरेश गुप्ता, शंकर लाल चौधरी, मोहित सिन्हा, ललित भट्ट, खिलेश्वर निषाद, बसंत कुमार सोनी, राकेश मंडल और मनोज राजपूत शामिल हैं। ये सभी दुर्ग और आसपास के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

Read More : रायगढ़ में 2 रात में 2 बैंकों के टूटे ताले, पंजाब नेशनल बैंक का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, पुलिस को देख DVR लेकर भागे


Related Articles