मंदिर हसौद नगर पालिका में ग्रामीणों ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला, वार्डों के समस्याओं के लगातार अनदेखी से नाराज, अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग

मंदिर हसौद नगर पालिका में ग्रामीणों ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला, वार्डों के समस्याओं के लगातार अनदेखी से नाराज, अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग

Villagers Lock Municipal Gate रायपुर। मंदिर हसौद स्थित नगर पालिका परिषद में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्डों की समस्याओं और अधिकारियों की कथित अनदेखी से नाराज लोगों ने नगर पालिका के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले की नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में ग्रामीण लंबे समय से वार्डों की मूलभूत समस्याओं को लेकर शिकायत कर रहे थे। उनका आरोप है कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायत देने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसी नाराजगी के चलते सोमवार को बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। तालाबंदी के बाद ग्रामीण नगर पालिका परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और नगर पालिका का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर वे सड़क पर चक्काजाम जैसी सख्त कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Read More : छत्तीसगढ़ में युवाओं के सपनों पर लगेंगे पंख, इन सेक्टरों में सरकार करेगी बड़ा निवेश, गुरु खुशवंत साहेब के विभागों के लिए इतने करोड़ रुपए आबंटित


Related Articles