Bilaspur Crime News बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सतीश कौशिक के रूप में हुई है, जो ग्राम संबलपुरी का रहने वाला था और पेंटिंग का काम करता था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सतीश सुबह काम पर जाने के बजाय दोस्तों के साथ शराब पीकर घूम रहा था। दोपहर तक वह अपने दोस्तों के साथ था, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। कुछ ही समय बाद बायपास रोड पर स्थित खेत में उसकी लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सतीश की लाश अर्धनग्न हालत में थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और सर्च डॉग की मदद से घटनास्थल की जांच शुरू की। सर्च डॉग ने घटनास्थल पर मिले कपड़ों की सूंघ कर गांव की बस्ती की ओर दौड़ लगाई और दो युवकों के घर तक पहुंच गई। ये दोनों युवक अंतिम समय में सतीश के साथ देखे गए थे। वहीं, एक अन्य युवक को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है। जांच जारी है और पुलिस ने हत्यारों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।
Read More : रायगढ़ में साइड देने को लेकर विवाद, युवक गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से की मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

