Patan Congress Workers Meeting News पाटन। विधानसभा क्षेत्र पाटन के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन और जामगांव आर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे पाटन स्थित रेस्ट हाउस में रखी गई है, जिसमें संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नवाज खान और पाटन विधानसभा प्रभारी राजेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

