PM Modi: वैश्विक ऊर्जा संकट पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- भारत नागरिकों और किसानों को बचाने के लिए करेगा हर संभव प्रयास

PM Modi: वैश्विक ऊर्जा संकट पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- भारत नागरिकों और किसानों को बचाने के लिए करेगा हर संभव प्रयास

PM Modi Latest News: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए वैश्विक चुनौतियों, विशेषकर ऊर्जा संकट पर भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय कठिन दौर से गुजर रही है, लेकिन इसके बावजूद भारत तेजी से और निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इस संघर्ष ने दुनिया को गंभीर ऊर्जा संकट में धकेल दिया है। उन्होंने कहा, “इस संकट से कोई भी देश अछूता नहीं है। हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों पर भरोसा जताते हुए कहा कि जिस तरह देश ने एकजुट होकर कोविड महामारी का सामना किया था, उसी तरह इस चुनौती से भी पार पा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत इस संकट से निपटने के लिए कई मोर्चों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए उन्होंने कई विश्व नेताओं से बातचीत भी की है।

प्रधानमंत्री ने संकट के समय कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों को चेतावनी देते हुए राज्य सरकारों से निगरानी बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में समाज के हर वर्ग-राजनीतिक दलों, मीडिया, युवाओं और ग्रामीण-शहरी समाज-की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि आज भारत की वैश्विक जिम्मेदारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कई विश्व नेता मानते हैं कि भारत पूरी दुनिया के लिए गुरुत्वाकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है और वैश्विक संकटों के बावजूद दुनिया बड़ी उम्मीदों के साथ भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि जो भी भविष्य का हिस्सा बनना चाहता है, उसे भारत से जुड़ना होगा।


Related Articles