छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती पर सख्त सरकार, सीएम विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को 15 दिन में सर्वे रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती पर सख्त सरकार, सीएम विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को 15 दिन में सर्वे रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

CG Afeem Kheti Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित स्थानों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के किसी भी हिस्से में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो रही हो। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच कर प्रमाण पत्र सहित रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। ऐसे मामलों में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर संभावित क्षेत्रों का सर्वे कराने, जांच रिपोर्ट भेजने तथा जिले में अफीम की खेती नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य राज्य में अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन को पूरी तरह समाप्त करना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है।


Related Articles