Sahu Samaj Organizational News रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू द्वारा जारी मनोनयन सूची के अनुसार समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठों में संयोजकों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के मुताबिक न्याय प्रकोष्ठ का संयोजक रूपेश साहू को बनाया गया है, जबकि युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी शशिकांत साहू को सौंपी गई है। इसी तरह व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में राजकुमार साहू, सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में लीलाधर साहू तथा साहित्य सृजन प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में माखन राम साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं किसान प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी चोवा राम साहू को दी गई है।

इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ की संयोजक के रूप में दिव्या कलिहारी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आईटी सेल प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में द्वारिका साहू को नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने सभी नव नियुक्त संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा समाजहित में संगठन को नई दिशा और गति देने का काम करेंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रकोष्ठों के विस्तार के लिए अध्यक्ष की अनुमति अनिवार्य होगी और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि समाज के विकास और एकजुटता के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य कर सकें।
Read More : रायपुर की विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर ने की खुदकुशी, कमरे में पंखे से लटका मिला शव, पुलिस कर रही जांच

