शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा में सीनियर्स को विदाई, गीत-नृत्य, यादगार पलों की चर्चा और अतिथियों के संदेश के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा में सीनियर्स को विदाई, गीत-नृत्य, यादगार पलों की चर्चा और अतिथियों के संदेश के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न

Magarghata School Farewell Event पाटन। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा में कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6वीं और 7वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद अमलेश्वर के पार्षद सोहन निषाद, यामिनी यादव, पूर्व सीएसी ललित कुमार बिजौरा, संस्था प्रमुख के.पी. चौबे, जयंत वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक पी.आर. साहू, सीएसी के.पी. ठाकुर, अंजू वर्मा, कोमल ठाकुर, एम.एस. खलखो और मेघा गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार’ की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया और कक्षा 6वीं एवं 7वीं के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का अभिनंदन किया।

विदाई समारोह के दौरान कक्षा 6वीं और 7वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए नृत्य और गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी। कक्षा 6वीं की छात्रा अन्नपूर्णा टंडन, सानिया टंडन तथा कक्षा 7वीं की छात्राएं नम्रता यादव, मानसी निषाद, किरण अदा और होमिन निषाद ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर कक्षा 6वीं से सानिया टंडन और धारा टंडन तथा कक्षा 7वीं से गगन ध्रुव ने अपने सीनियर्स के साथ बिताए पलों को साझा किया। वहीं कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राओं ने भी स्कूल में बिताए गए अपने अनुभवों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक हो गया।

समारोह के दौरान कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई जीवन का एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य व शैक्षणिक सफलता की कामना की। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राओं को गुलदस्ता और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 7वीं की छात्रा नम्रता यादव ने किया।

Read More : रायपुर में पिंक पेट्रोलिंग से महिलाओं में बढ़ा विश्वास, हेल्पलाइन नंबर के साथ सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही पुलिस टीम


Related Articles