रायपुर में पिंक पेट्रोलिंग से महिलाओं में बढ़ा विश्वास, हेल्पलाइन नंबर के साथ सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही पुलिस टीम

रायपुर में पिंक पेट्रोलिंग से महिलाओं में बढ़ा विश्वास, हेल्पलाइन नंबर के साथ सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही पुलिस टीम

Raipur Pink Patrolling रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू की गई पिंक पेट्रोल यूनिट का सकारात्मक असर अब शहर में दिखाई देने लगा है। इस पहल की आमजन, विशेषकर स्कूली छात्राओं और महिलाओं द्वारा सराहना की जा रही है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह यूनिट लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जागरूकता और सुरक्षा का माहौल बना रही है।

पिछले दो दिनों के दौरान पिंक पेट्रोलिंग टीम ने कई स्कूल और कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय टीम ने वहां पहुंचकर छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9479210932 के बारे में भी जागरूक किया। इसके साथ ही टीम ने शहर के सार्वजनिक स्थलों, मॉल, मंदिर, मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन गार्डन जैसे स्थानों पर भी महिलाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

पेट्रोलिंग के दौरान स्कूल और कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से भीड़ लगाकर खड़े रहने वाले युवकों और मनचलों को हटाया गया। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई की गई। पिंक पेट्रोल यूनिट की सक्रियता से शहर की महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होती दिखाई दे रही है।

रायपुर पुलिस के अनुसार यह पेट्रोलिंग यूनिट प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दो शिफ्टों में कार्य करेगी। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी, जबकि दिन और शाम के अलग-अलग समय में मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों, मॉल, सब्जी बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी, ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Read More : हरियाणा महिला कांग्रेस नेता के वायरल वीडियो पर वन मंत्री केदार कश्यप का हमला, बोले– कांग्रेस में योग्यता नहीं, पैसों के दम पर मिलती है टिकट


Related Articles