Bilaspur Administrative Transfer News : बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो डिप्टी कलेक्टर, पांच तहसीलदार और कई नायब तहसीलदारों सहित कुल 16 अधिकारियों का तबादला किया है। कलेक्टर के बिलासपुर में पदस्थ होने के करीब 10 महीने बाद यह व्यापक बदलाव किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि यह तबादले प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कार्य प्रदर्शन में सुधार और प्राप्त शिकायतों के आधार पर किए गए हैं।
कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के लिए दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर को एक बार फिर मस्तूरी का एसडीएम बनाया गया है। इससे पहले उन्हें करीब चार महीने पहले बिलासपुर से हटाकर तखतपुर का एसडीएम बनाया गया था। वहीं मस्तूरी के एसडीएम रहे संयुक्त कलेक्टर पैकरा को अब जिला मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
तहसीलदारों के तबादले में गरिमा ठाकुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से सीपत भेजा गया है, जबकि सीपत के तहसीलदार सोनू अग्रवाल को रतनपुर स्थानांतरित किया गया है। बोदरी के तहसीलदार संदीप कुमार साय को मस्तूरी, रतनपुर की तहसीलदार शिल्पा भगत को बोदरी और मस्तूरी की तहसीलदार जयंती देवांगन को तहसीलदार नजूल के पद पर पदस्थ किया गया है।
नायब तहसीलदारों की सूची में बेलगहना के समर्थ थवाइत को बेलतरा, गनियारी उप तहसील की श्रद्धा सिंह को पचपेड़ी, बेलतरा के राहुल साहू को बेलगहना और बेलतरा के टोपलाल सिदार को सकर्रा उप तहसील का नायब तहसीलदार बनाया गया है। इसके अलावा बोदरी के ओमप्रकाश चंद्रवंशी को गनियारी, पचपेड़ी की विनीता शर्मा को बिलासपुर तथा सकर्रा के सहोरिक को बेलतरा में नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है।
स्थानांतरण पर आए अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य में संलग्न किया गया है। वहीं अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर पंकज सिंह को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन का कहना है कि इस फेरबदल से राजस्व विभाग के कार्यों में गति और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।
देखिए ट्रांसफर लिस्ट



