MP-CG Latest News: भोपाल। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस गौरवपूर्ण जीत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम इंडिया और समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई दी।
एमपी सीएम डॉ. यादव ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं
डॉ. मोहन यादव ने मैच के विजयी क्षण में उल्लास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस विजय का हकदार था। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम के भाव के साथ खेलते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
सीएम डॉ. यादव ने इस अवसर पर याद दिलाया कि वर्ष 2024 में भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीता था। आज की जीत ने क्रिकेट के इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया।
छत्तीसगढ़ सीएम साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय ने भी टीम इंडिया को बधाई दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “विश्वविजेता भारत हमारा! शाबाश टीम इंडिया, 140 करोड़ भारतीय आप पर गर्व करते हैं।” उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया और भारत अब यह खिताब तीन बार जीतने वाला पहला देश बन गया।
सीएम साय ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं और राष्ट्र की शान को विश्व मंच पर लगातार बढ़ाने की कामना की।

