रायपुर में युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख की मांग, पैसे नहीं देने पर पति को चाकू मारने और बेटी को उठाने की धमकी

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख की मांग, पैसे नहीं देने पर पति को चाकू मारने और बेटी को उठाने की धमकी

Raipur Crime News रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पैसे नहीं देने पर युवती के पिता को चाकू मारने और युवती को उठाने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह मामला टैगोर नगर इलाके का है। एक निजी अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च की रात करीब 10 बजे वह पुजारी पार्क के पीछे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गई थी। इसी दौरान बैजनाथपारा निवासी हार्दिक जैन वहां पहुंच गया और उसे धमकाने लगा।

महिला के अनुसार आरोपी ने कहा कि उसकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास हैं। यदि परिवार की भलाई चाहती हो तो 5 लाख रुपये दे दो, नहीं तो वह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। अचानक मिली इस धमकी से महिला घबरा गई। जब उन्होंने आरोपी से सवाल किया तो आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने बताया कि अगले दिन 6 मार्च को दोपहर करीब 4 बजे आरोपी ने उसके मोबाइल पर फोन कर फिर से धमकी दी। उसने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह उसके पति को चाकू मार देगा और बेटी को उठाकर ले जाएगा। लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़ित परिवार दहशत में आ गया।

इसके बाद महिला ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हार्दिक जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More : गांजा तस्करी करते महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर पति के जेल जाने के बाद पत्नी कर रही थी स्मगलिंग


Related Articles