गांजा तस्करी करते महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर पति के जेल जाने के बाद पत्नी कर रही थी स्मगलिंग

गांजा तस्करी करते महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर पति के जेल जाने के बाद पत्नी कर रही थी स्मगलिंग

Raipur Ganja Smuggling Case रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6.140 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 57 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई तेलीबांधा थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान माधुरी जैन उर्फ डॉली (37) के रूप में हुई है, जो खमतराई थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी है। उदय जैन पहले से ही नारकोटिक एक्ट के एक मामले में जेल में बंद है। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान कृष्ण साहू (18) निवासी सन्यासी पारा, रायपुर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता की मॉनिटरिंग में अंजाम दिया गया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की।

दरअसल 7 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला और युवक एक्टिवा स्कूटी से आरंग की ओर से रायपुर की तरफ आ रहे हैं और उनके पास बैग में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरंग-रायपुर रिंग रोड स्थित एक कार शोरूम के पास नाकेबंदी कर दी।

कुछ समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक एक्टिवा स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपियों के बैग से 6.140 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी-04-एनवाई-9483 को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला गांजा कहां से लेकर आई थी और इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More : Bilaspur Crime News: मकान खाली करने की बात पर बढ़ा विवाद, पति ने गुस्से में पत्नी की बाथरूम में सिर पटककर कर दी हत्या


Related Articles