रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 के परिणाम में ऑल इंडिया 35वां रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वैभवी अग्रवाल को रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उनके निवास पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने वैभवी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि वैभवी अग्रवाल की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर डीसीपी (नॉर्थ) मयंक गुर्जर, एडिशनल डीसीपी (मुख्यालय) डॉ. अर्चना झा सहित रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने वैभवी को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Read More : होली पर ट्रक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया मामला, वाहन बरामद

