Patan Ramadan Iftar News पाटन। रमजान के पवित्र माह में रोजेदारों के लिए विशेष रोजा-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर रायपुर से आए फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. दाऊद खान और जाहिद शेख (टेलर) द्वारा सभी रोजेदारों के लिए अफ्तारी का इंतजाम किया गया।
रमजान के दौरान मुस्लिम समाज के लोग सुबह करीब 5 बजे सेहरी करने के बाद दिनभर रोजा रखते हैं और शाम लगभग 6 बजे अफ्तारी कर रोजा खोलते हैं। इसके बाद रात में विशेष नमाज तरावीह अदा की जाती है। इसी क्रम में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में पाटन और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के दौरान समाज के अध्यक्ष हाजी शकील मोहम्मद ने रायपुर से आए अतिथियों का मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मान किया। समाज के नायब सदर जाफरी, सेक्रेटरी वसीम खान और खजांची कलीम मोहम्मद सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी इत्रपोशी कर उनका स्वागत किया। मस्जिद के इमाम ने देश में अमन, सुख-शांति और तरक्की के लिए विशेष दुआ की।
इस अवसर पर शेख शहीद, शेख मजीद, शेख साजिद, शेख अनस मुशाहिद, शेख अरशद, रशीद मोहम्मद, परवेज आलम, अय्यूब खान, कलीम खान, अकबर खान, जहीर खान, हाजी अब्दुल जलील, नसीम, अबरार, करीम खान, अल्फाज, कुरैशी, शाहिल कुरैशी, आरिफ खान और इस्लाम मोहम्मद सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
Read More : Durg News : रिसॉर्ट में चल रहे जुआ खेल का भंडाफोड़, भाजपा-कांग्रेस नेताओं सहित 16 जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए

