शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

धरसींवा। शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय, धरसींवा में ‘प्रतिभा सम्मान एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश और समाज की असली रीढ़ है, जो राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और आज सम्मानित हुए विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

विधायक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी को इस बार पुरस्कार नहीं मिला है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि असफलता ही भविष्य की बड़ी सफलता की पहली सीढ़ी होती है। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना और समाज व संस्कृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना भी है।

कार्यक्रम में सविता चंद्राकर, गोविंद साहू, शकुंतला ढीलेन्द्र सेन, दिनेश खूटे, रुखमणी सिवारें, पुष्पा बंजारे सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read More : अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान


Related Articles