Durg Police Action दुर्ग। होली के मद्देनजर दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कुल 33 अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही की गई, जिसमें 710 पाव देशी शराब जब्त की गई और 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 37(2) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, धारा 36(च) के तहत 13 और प्रकरण भी कायम किए गए हैं।
पुलिस की कार्रवाई अंडा, धमधा, कुम्हारी, पुलगांव, मोहन नगर, भिलाई नगर, जामुन, नेवई, जामगांव, नंदिनी नगर, उतई, रानीतराई और पाटन थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने कहा कि अभियान का उद्देश्य होली के दौरान अवैध शराब बिक्री और सेवन को रोकना और समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है।

