Employees Salary Update: लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व से पहले राज्य के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व हर हाल में जारी किया जाए।
सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन समय से दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शनिवार, 28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित किया गया है।
सरकार ने यह भी आदेश जारी किया है कि राज्य कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 को अवकाश दिया जाएगा। वहीं होली का सार्वजनिक अवकाश 2, 3 और 4 मार्च 2026 को रहेगा।
योगी सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को त्योहार से पहले राहत मिलेगी और वे बिना आर्थिक चिंता के अपने परिवार के साथ होली का पर्व मना सकेंगे।

