Jheet Matru Pitru Pujan Ceremony रायपुर: ग्राम झीट में 17 फरवरी 2026 को “मातृ-पितृ पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत झीट, एडवेंचर खो-खो क्लब एवं जय महावीर व्यायाम क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहा है।
आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य गांव के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करना और मातृ-पितृ पूजन के माध्यम से पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। इस विशेष अवसर पर ग्राम के सरपंच द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन 17 फरवरी 2026 को शाम 6:00 बजे से लोक कला मंच, न्यू बाजार चौक झीट में किया जाएगा। आयोजकों ने ग्रामीणों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Read More: गुड गवर्नेंस पर सीएम साय का फोकस, डिजिटल सिस्टम के जरिए पारदर्शी प्रशासन की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़

