Raipur Missing Girl Dead: छत्तीसगढ़ के राजिम से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां नहर किनारे एक लड़की की सदी गली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बता दें, शव की पहचान रायपुर की रहने वाली चंचल साहू के रूप में हुई है। जो 30 जनवरी से लापता थी। दरअसल, शव से तेज बदबू आने पर गाँव वालों ने पुलिस को सूचना दी जिसे बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी। जिसमें शव की पहचान और उसकी गुमशुदगी के बारे में पता चला।
बदबू से हुआ खुलासा
बता दें, की घटना श्यामनगर-देवरी मार्ग इलाके की बताई जा रही है। जहां ग्रामीणों के मुताबिक पिछले दो-तीन दिनों से इलाके में तेज बदबू फैल रही थी। जिसके बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बदबू के स्रोत का पता लगाया तो नहर किनारे झाड़ियों के बीच लड़की की लाश पड़ी मिली। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
प्रेम संबंध के बाद घर से गई थी
लड़की के घरवालों का कहना है की लड़की करीब 14 दिन पहले अपने बऑफ़रीनद के साथ चार से चली गई थी। इसके बाद परिवार ने टिकरपारा ठाणे में लड़की के लापता होने लो रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस तर्हा की घटना रिश्तों और भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एफएसएल और डॉग स्क्वॉड मौके पर
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवती के कॉल डिटेल्स और उसके संपर्कों की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
हत्या की आशंका, जांच जारी
मौजूदा जानकारी के मुताबिक, लाश की हालत देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

