Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, आपस में टकराए कई वाहन, 13 की मौत, घायल हुए 9 लोग

Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, आपस में टकराए कई वाहन, 13 की मौत, घायल हुए 9 लोग

Pakistan Karachi Road Accident: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कराची शहर के बाहर एम9 सुपर हाइवे (M9 Motorway) पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए हैं। यह घटना अंसारी पुल के पास हुई, जो कराची से हैदराबाद जाने वाले मुख्य हाइवे पर स्थित है।

इस वजह से हुआ हादसा

हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार यात्री बस गलत साइड से आ रही थी। यह बस पुल पर चढ़ते समय एक बड़े तेल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर और बस दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद दूसरी बस भी टैंकर से टकरा गई और कई अन्य गाड़ियों में भी एक के बाद एक टक्कर हो गई।

आपस में टकराए कई वाहन

टक्कर को दौरान एक बड़ा पाइल-अप (Chain Collision) हो गया, जिसमें कई वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। कुछ यात्रियों की मौत पुल से गिरने के कारण भी हुई है। इलाके के पुलिस अधिकारी खालिद समोजो ने बताया कि हादसे के बाद 10 शवों को सबसे पहले कराची के अब्बासी शहीद हॉस्पिटल में भेजा गया। बाद में मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया। घायल लोगों को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है जहां कुछ की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों और घायलों में महिलाएं, बच्चे और कुछ पैदल चलने वाले लोग भी शामिल हैं।

इन कारणों से होते हैं हादसे

पाकिस्तान में सड़क हादसों के कई कारण हैं जैसे कमर्शियल वाहनों (जैसे बस और ट्रक) के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बहुत आसानी से मिल जाता है। ड्राइवरों को रोड सेफ्टी के नियमों की पूरी जानकारी नहीं होती है। कई सड़कें पुरानी और खराब हालत में हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। तेज गति, ओवरलोडिंग और गलत साइड ड्राइविंग जैसी आदतें भी आम हैं।


Related Articles