CG News: एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और डी.डी. नगर थाना की संयुक्त कार्रवाई, 94 शीशी प्रतिबंधित सिरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

CG News: एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और डी.डी. नगर थाना की संयुक्त कार्रवाई, 94 शीशी प्रतिबंधित सिरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

CG Raipur News: रायपुर। राजधानी में प्रतिबंधित नशीले सिरप की अवैध बिक्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.02.2026 को एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना डी.डी. नगर थाना क्षेत्रांतर्गत सुंदर नगर स्थित दशहरा मैदान के पास कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित सिरप बेचने के उद्देश्य से ग्राहक तलाश रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर घेराबंदी की और तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम भानू रजक (28 वर्ष), अनुराग लिल्हारे (28 वर्ष) एवं सौरभ पाठक (30 वर्ष) बताए।

तलाशी के दौरान उनके पास रखे थैले से प्रतिबंधित सिरप Glankof-T की 94 शीशियां बरामद की गईं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई गई है। सिरप रखने एवं बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहने पर आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 102/26 के तहत धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


Related Articles