CGPSC Prelims Exam : छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 33 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र, यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

CGPSC Prelims Exam : छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 33 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र, यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

CGPSC Prelims Exam Date News रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में किया जाएगा। परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे।

लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में जनरल स्टडीज की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली में एप्टीट्यूट टेस्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

CGPSC Admit Card Download Link राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

Read More : पशुपालन योजनाओं की समीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचा केंद्रीय दल, इन तीन जिलों में होगा निरीक्षण


Related Articles