RKVY Flower Farming Training Patan पाटन। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के अंतर्गत सोमवार, 09 फरवरी 2026 को ग्राम सांकरा के पंचायत भवन में कृषकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा के तत्वावधान में दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने ग्रामीण किसानों को फूलों की खेती के आधुनिक तरीके, उत्पादन बढ़ाने की तकनीकें तथा विपणन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। वैज्ञानिकों ने बताया कि पारंपरिक खेती की तुलना में फूलों की खेती कम समय में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच रवि सिंगौर, उपसरपंच रामशरण बंधे, कमलेश सिंगौर, तिहारु बघेल, टीकम सिंगौर, मनहरण सिंगौर, पतिराम यादव, मानसिंह पटेल, पुनीत पटेल, तुलाराम सिंगौर, पंच वीरेंद्र यदु, पंच महेंद्र पारधी, पंच शेखर सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कृषक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को नई तकनीक अपनाने और आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Read More: दंतेवाड़ा की ग्राम पंचायतों में वीबी जी राम जी योजना लागू, रोजगार दिवस से बढ़ी काम की गारंटी

