CG Raipur News: मंत्री लखनलाल देवांगन 7 फरवरी को कोरबा में करेंगे 2.17 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

CG Raipur News: मंत्री लखनलाल देवांगन 7 फरवरी को कोरबा में करेंगे 2.17 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

CG Raipur News: रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 07 फरवरी, शनिवार को नगर निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में कुल 2 करोड़ 17 लाख 14 हजार रुपये की लागत से किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कोरबा की महापौर संजु देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री देवांगन दोपहर 2.15 बजे चारपारा कोहड़िया, कोरबा से प्रस्थान कर 3.15 बजे बालको जोन स्थित बिरसा मुंडा बस्ती पहुंचेंगे। यहां वे वार्ड क्रमांक 42 अंतर्गत 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 30 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य, बालको जोन में 8 नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य (लागत 30 लाख रुपये) का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 39 में रिंग रोड से रोहित घर तक तथा रिंकी मैडम के घर से विबल साहू के घर तक ओ.पी.व्ही.सी. पाइप लाइन बिछाने का कार्य 41.66 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 47 अंतर्गत पॉलीटेक्निक कॉलेज बस्ती में 16.48 लाख रुपये की लागत से ओ.पी.व्ही.सी. पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी कार्यक्रम में शामिल है।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री देवांगन सायं 4.30 बजे डुमरमुड़ा में आयोजित श्री अखंड तीन दिवसीय रामायण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। तत्पश्चात सायं 5.15 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण, कटघोरा पहुंचकर संस्कार भारती द्वारा आयोजित भारत माता पूजन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के उपरांत वे रात्रि 8.00 बजे चारपारा कोहड़िया, कोरबा पहुंचेंगे।


Related Articles