UGC NET Exam Results : बलरामपुर की सीतामुनी हड्डे ने UGC NET परीक्षा में रचा कीर्तिमान, हासिल किया 90.56 पर्सेंटाइल

UGC NET Exam Results : बलरामपुर की सीतामुनी हड्डे ने UGC NET परीक्षा में रचा कीर्तिमान, हासिल किया 90.56 पर्सेंटाइल

UGC NET Exam Results बलरामपुर। ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के बल पर सफलता पाई जा सकती है। इसका सशक्त उदाहरण पेश किया है बलरामपुर जिले के ग्राम दलदलिया, महाराजगंज निवासी सीतामुनी हड्डे ने। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित UGC NET परीक्षा में उन्होंने 90.56 पर्सेंटाइल अर्जित करते हुए Assistant Professor एवं PhD Only—दोनों श्रेणियों में सफलता प्राप्त की है।

सीतामुनी हड्डे, पिता बंधु हड्डे की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई बलरामपुर महाविद्यालय से पूरी की है। वर्तमान में वे राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं। ग्रामीण क्षेत्र की चुनौतियाँ, संसाधनों की कमी और सीमित सुविधाओं के बावजूद सीतामुनी ने शिक्षा को अपना लक्ष्य बनाया और कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास एवं अनुशासन के साथ इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे बलरामपुर जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सीतामुनी की सफलता ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। शिक्षाविदों का मानना है कि यह उपलब्धि साबित करती है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि समर्पण, परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।

Read More : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आया भूकंप, मुख्य केंद्र का भी पता चला


Related Articles