रायपुर। राजधानी रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राजधानी की कानून-व्यवस्था, शहरी सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में नागरिक सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन तथा पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे अहम विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों अधिकारियों ने राजधानी में प्रभावी पुलिसिंग व्यवस्था को लागू करने पर सहमति जताई।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार राजधानी रायपुर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशासनिक समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
वहीं, नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।

