छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाअधिवेशन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाअधिवेशन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक महाअधिवेशन का आयोजन बलौदा बाजार राज के ग्राम ईकाई चापा में 21और 22 फरवरी को आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से महाअधिवेशन में आतिथ्य स्वीकार करने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने सौजन्य भेंट किया जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया है।

केंद्रीय अध्यक्ष जी के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए साथ में रहे सुनीता वर्मा राजप्रधान बलौदा बाजार राज, यशंवत वर्मा केंद्रीय महामंत्री, राम खिलावन वर्मा राजप्रधान पलारी राज, सरिता बघेल केंद्रीय महिला प्रमुख, मोहित वर्मा केंद्रीय कार्यलय सचिव, श्राद्धा नायक केंद्रीय महिला महामंत्री, अन्नू कश्यप केंद्रीय महिला सदस्य, तिलक वर्मा बलौदा बाजार राज कार्यकारणी सदस्य।


Related Articles