आरंग/रायपुर,15 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर त्याग, सत्य और धर्म की अमर परंपरा को जीवंत करने वाला दो दिवसीय ‘राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव’ आज से आरंग में भव्य रूप से प्रारंभ हो रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का श्रेय क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को जाता है, जिनके नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से यह महोत्सव आकार ले सका है।
महोत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा एवं गुरु खुशवंत साहेब द्वारा किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश का पूरा मंत्रिमंडल शामिल होगा।
शासन और संस्कृति के संगम के प्रतीक बने गुरु खुशवंत साहेब
महोत्सव के संयोजक के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास केवल भौतिक संसाधनों तक सीमित नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि राजा मोरध्वज की गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए चरित्र निर्माण का प्रेरक अध्याय है।
उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम की सूक्ष्म योजना, भव्य शोभायात्रा और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों एवं साहित्यकारों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जिससे आरंग की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा सके।
आरंग की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को मिला नया आयाम
महोत्सव के माध्यम से आरंग की गौरवशाली धरोहरों को नई पहचान दी जा रही है, जिनमें शामिल हैं—
- मांडदेवल प्राचीन जैन मंदिर – धार्मिक सहिष्णुता और शिल्पकला का प्रतीक
- बाबा बागेश्वरनाथ धाम – शिवभक्ति और जनआस्था का केंद्र
- भंडारपूरी धाम – गुरु घासीदास बाबा की कर्मभूमि
- माता कौशल्या व लोरिक नगर रीवा – प्राचीन सांस्कृतिक सभ्यता का संगम
दो दिवसीय महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम
प्रथम दिवस | 15 जनवरी 2026
- चंडी मंदिर से भव्य शोभायात्रा
- बाबा बागेश्वरनाथ का जलाभिषेक
- रेत कलाकार हेमचंद साहू की विशेष प्रस्तुति
- सुवा नृत्य व पंथी नृत्य की सांस्कृतिक झलक
- इतिहासकारों और शिक्षाविदों का व्याख्यान
- राजा मोरध्वज की भव्य झांकी
- रात्रि 9 बजे से लोक गायक सुनील सोनी की सांस्कृतिक प्रस्तुति
द्वितीय दिवस | 16 जनवरी 2026
- गायत्री यज्ञ, हवन एवं पूजन
- स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
- लोरिक-चंदा नृत्य नाट्य
- राजा मोरध्वज अलंकरण सम्मान समारोह
- रात्रि 8 बजे से प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास का भव्य कवि सम्मेलन
मुख्यमंत्री सहित कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्षता डॉ. रमन सिंह होंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित अनेक कैबिनेट मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि और सामाजिक पदाधिकारी मंच साझा करेंगे।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने की अपील
महोत्सव की पूर्व संध्या पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह आयोजन केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आरंग के हर नागरिक के सम्मान और गौरव का उत्सव है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
Read More : गरियाबंद ऑर्केस्ट्रा अश्लील डांस मामला, ओडिशा की डांसर सुचित्रा जेना गिरफ्तार, निशा महाराणा की तलाश जारी

