Sadbhavna Trophy-26 : ग्राम झीट बनेगा खेल उत्सव का केंद्र, सद्भावना ट्रॉफी-26 में 150 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे खो-खो का दमखम

Sadbhavna Trophy-26 : ग्राम झीट बनेगा खेल उत्सव का केंद्र, सद्भावना ट्रॉफी-26 में 150 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे खो-खो का दमखम

पाटन, तरुण बन्छोर। ग्राम झीट में खेल, अनुशासन और सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11 जनवरी 2026 (रविवार) को “सद्भावना ट्रॉफी-26” के नाम से आयोजित होगी।

आयोजन एडवेंचर खो-खो क्लब के सदस्यों एवं ग्राम झीट के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता एक दिवसीय होगी, जिसमें दुर्ग जिला और रायपुर जिला से बालक-बालिकाओं की 10 से 12 टीमें हिस्सा लेंगी। अनुमानित रूप से करीब 150 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2025 तक 14 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही खिलाड़ियों की ऊंचाई (सेमी), वजन (किलोग्राम) और आयु को जोड़कर कुल योग 216 से अधिक नहीं होना अनिवार्य रखा गया है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयोजक समिति द्वारा आकर्षक पुरस्कार (प्राइज मनी) दिया जाएगा। खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ी और टीम के सदस्यों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में खेलों को प्रोत्साहित करना और बच्चों में खेल के माध्यम से सकारात्मक मूल्य विकसित करना बताया गया है।

Read More : ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही थी गांजा की खेप, छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त


Related Articles