पाटन, तरुण बन्छोर। पाटन थाना प्रभारी के रूप में 2 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश मिश्रा ने जनसुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। थाना प्रभारी बनने के कुछ ही दिनों के भीतर उन्होंने क्षेत्र में होने वाले सार्वजनिक आयोजनों को सुरक्षित बनाने की दिशा में सक्रिय पहल की।
6 जनवरी को पाटन में आयोजित मड़ई मेले के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई। इसी क्रम में कुल 52 लोगों के हाथों से कड़ा उतरवाया गया, ताकि भीड़-भाड़ वाले आयोजन में किसी भी तरह का क्राइम न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे आयोजनों में छोटी-छोटी सावधानियां भी बड़ी घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होती हैं।
Read More : शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील, अमलेश्वर में सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

