ग्राम पहन्दा (आ) में आयोजित श्रीरामकथा का पावन समारोप श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोप दिवस पर पूज्य दीदी मां मंदाकिनी जी से आशीर्वाद प्राप्त करने एवं श्रीरामकथा के श्रवण हेतु समाज, संगठन और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. टोपलाल, रायपुर महानगर कार्यवाह भारत भूषण वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम राजेश चन्द्राकर, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष हर्षा लोकमनी चन्द्राकर, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, नगर पालिका कुम्हारी अध्यक्ष मीना वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चन्द्राकर, जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, सांकरा सरपंच एवं युवा मोर्चा महामंत्री रवि सिंगौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

पूज्य दीदी मां मंदाकिनी के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीरामकथा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत किया। कथा श्रवण के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ कथा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

