Gold-Silver Rate Today: 5 जनवरी का सोने-चांदी का ताजा भाव, देखें अपने शहरों का भी 22-24 कैरेट का नया रेट

Gold-Silver Rate Today: 5 जनवरी का सोने-चांदी का ताजा भाव, देखें अपने शहरों का भी 22-24 कैरेट का नया रेट

Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सोने व चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह सोने की कीमत में ₹1,580 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) और चांदी के भाव में ₹6,000 प्रति किग्रा का उछाल आया है। शनिवार शाम को 24 कैरेट का भाव 1,35,970/- और चांदी का रेट ₹2,41,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था।

अगर आप 5 जनवरी 2026 को सोना खरीदने के लिए बाजार जाने का विचार कर रहे हैं तो पहले 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव जान लीजिए। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) में आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,26,100/- , 24 कैरेट का भाव ₹1,37,550/- और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,03,200/- रुपए पर चल रहे हैं। चांदी ₹2,47,000 (प्रति किग्रा) रही। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों का नवीनतम भाव…

18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,03,200
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,03,100
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,03,050
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,05,750

22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,26,100
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,26,000
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,25,950
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,26,800

​24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,37,550
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,37,450
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,37,400
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,37,460 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव

  • 10 ग्राम: ₹2,470
  • 100 ग्राम: ₹24,700
  • ₹2,47,000/- (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
  • ​ ₹2,65,000/- (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते बढ़त बनी हुई है।)

सोने-चांदी के भाव क्यों बदलते हैं?

  • सोने-चांदी के भाव में परिवर्तन के कई कारण हो सकते हैं। इसमें वैश्विक मांग और भू-राजनीतिक तनाव, अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव, शेयर बाजार, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें शामिल हैं।
  • इसके अलावा भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर सोने-चांदी की घरेलू कीमतों को भी प्रभावित करते हैं। घरेलू दामों पर USD-INR, आयात शुल्क, जीएसटी/टीसीएस, लोकल मेकिंग चार्ज से भी असर देखने को मिलता है।
  • देश की महंगाई दर, त्योहार और शादियों का सीजन समेत अन्य कई कारण भी हैं, जो सोने-चांदी के दामों पर असर डालते हैं।

सोना खरीदने से पहले इन बातों का जानना जरूरी

  1. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) देश भर के लिए सोने-चांदी के मानक भाव जारी करता है। हालांकि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं।
  2. IBJA द्वारा जारी रेट में जीएसटी शामिल नहीं होता, जिसके कारण अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम कीमत अलग-अलग हो सकती है।
  3. ​सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID (Hallmark Unique Identification) कोड जरूर जांचें।
  4. हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो (भारतीय मानक ब्यूरो का आधिकारिक प्रतीक), ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर (एक यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक कोड) और सेंटर मार्क ( लैब टेस्टिंग निशान) होता है।
  5. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  6. 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता होती है (इसीलिए इसे 916 गोल्ड कहा जाता है)।
  7. 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, इसलिए इसके गहने नहीं बनाए जाते हैं।
    22 कैरेट गोल्ड में 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहने तैयार किए जाते हैं।
  8. अधिकतर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते हैं।

Related Articles