CG News: सांसद विजय बघेल ने किया विश्वविद्यालय खेल सम्मेलन का उद्घाटन, 2 जनवरी तक चलेगा आयोजन

CG News: सांसद विजय बघेल ने किया विश्वविद्यालय खेल सम्मेलन का उद्घाटन, 2 जनवरी तक चलेगा आयोजन

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले अंतर्गत महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा-पाटन में विश्वविद्यालय खेल सम्मेलन 2025–26 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह अंतर-क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 31 दिसंबर को दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ सम्मानित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अंतर-क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया तथा बच्चों द्वारा अतिथियों को सलामी दी गई।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप वासनिकर (सेवानिवृत्त आईएएस, आयुक्त विभागीय जांच, छत्तीसगढ़ शासन), रवि सिंगौर (सरपंच, ग्राम पंचायत सांकरा), पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, नगर पालिका अमलेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति प्रो. आर. आर. सक्सेना ने की।स्वागत एवं सम्मान डॉ. सेवन दास खूंटे (क्रीड़ा अधिकारी) एवं डॉ. अमित दीक्षित (अधिष्ठाता, छात्र कल्याण) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नारायण साहू एवं डॉ. सोनल तिवारी ने किया।

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि वे स्वयं भी एक खिलाड़ी रहे हैं और सभी बच्चों को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “खेलो इंडिया” माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है, जिसके अंतर्गत हाल ही में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन गांव स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक सफलतापूर्वक किया गया है।

कार्यक्रम के अंत में सांसद विजय बघेल को भगवान की प्रतीकात्मक मूर्ति भेंट की गई। साथ ही सभी अतिथियों को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर महाविद्यालय स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महामंत्री कैलाश यादव, सरपंच मोहन लोधी, राजू सोनकर, तुलाराम सिंगौर, छोटूराम यादव, प्रदीप लोधी, विवेक कौशिक, हितेश साहू, पुनीत पटेल, तिहारू बघेल, कामता प्रसाद सिंगौर, मुकुंद विश्वकर्मा सहित विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related Articles