Raigarh Theft News : रायगढ़ में सूने मकान के पीछे की खिड़की की ग्रील तोड़कर चोर घर में घुसे और तिजोरी चोरी कर ले गए। बाद में तिजोरी का लॉक नहीं खुलने पर चोर उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि, तिजोरी में करीब ढाई लाख रुपए कैश और लगभग 50 तोला सोना-चांदी के जेवरात रखे थे। हालांकि, सही आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मकान नंबर-19 में रहने वाले आलोक अग्रवाल (37) शनिवार को पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर निजी काम से रायपुर चले गए थे। उन्हें सोमवार को वापस लौटना था। उन्होंने काम वाली बाई को घर की सफाई करने के लिए कहा था।
सोमवार दोपहर जब काम वाली बाई सफाई के लिए पहुंची और बाहर लगा ताला खोलने का प्रयास किया, तो दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। इस पर उसने तुरंत आलोक अग्रवाल को सूचना दी। इसके बाद आलोक ने अपने एक रिश्तेदार को मौके पर भेजा।
तिजोरी झाड़ियों में मिली
रिश्तेदार जब घर के पीछे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खिड़की का ग्रील टूटा हुआ है। खिड़की से अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और तिजोरी गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और घर से करीब आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में तिजोरी बरामद की। बताया जा रहा है कि चोर तिजोरी का लॉक नहीं खोल सके, इसलिए उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
कैश और जेवरात थे तिजोरी में
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तिजोरी में करीब ढाई लाख रुपए कैश और लगभग 50 तोला सोना-चांदी के जेवरात रखे थे। हालांकि, सही आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Read More : महिलाओं की पैंटी चोरी करने वाला चोर पुलिस गिरफ्त में, अजीब शौक ने खोल दी पूरी पोल, जानिए पूरा मामला

