IAS Salary Hike : नए साल से पहले छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने ऑल इंडिया सर्विस (कैडर) नियम, 2017 के तहत 01 जनवरी 2026 से 5 आईएएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान (पे मैट्रिक्स लेवल-11) में नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों को आगामी आदेश तक उनके वर्तमान पदों पर ही अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार IAS आकाश छिकारा को आवास एवं पर्यावरण विभाग में उप सचिव से संयुक्त सचिव बनाया गया है।
इसके साथ ही वे रायपुर विकास प्राधिकरण और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। इसी तरह से IAS रोहित व्यास, IAS मयंक चतुर्वेदी, IAS कुणाल दुदावत और IAS चंद्रकांत वर्मा को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान प्रदान किया गया है।
पढ़े आदेश की कॉपी


